उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में तहसील के समीप दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव निवासी करन सिंह का 30 वर्षीय पुत्र कुलदीप सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए खागा कल भी आया था

तभी तहसील के समीप दूसरे बाइक सवार से उसकी जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार को हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने कुलदीप सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर करते हुए दूसरे बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह दी। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर कुलदीप सिंह को भक्ति कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!