G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर में संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर गांव निवासी अजय सिंह अपनी 29 वर्षीय पत्नी रोशनी सिंह के साथ काफी समय से जयराम नगर में मकान बनाकर रह रहा है। बीती रात संदिग्ध अवस्था में उसकी पत्नी रोशनी सिंह ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share