उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में समोसा बेचने वाला युवक समोसा बेचकर चलती ट्रेन से उतरते समय गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के 50 नम्बर गेट शादीपुर चौराहा निवासी फूल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र छत्रपाल जो रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनों पर समोसा बेचता है।

वह प्रयागराज की ओर जाने वाली लक्ष्मी एक्सप्रेस पर चढ़कर समोसा बेच रहा था ट्रेन स्टेसन से चलकर जब कुछ दूर आगे पहुंच गई तभी उतरते समय वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share