उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरांय खालिश गांव में घर के बाहर बैठे बृद्ध पर अचानक पागल कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत डंडे से कुत्ते को भगाकर घायल अवस्था में बृद्ध को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरांय खालिश गाँव निवासी मकऊ का 60 वर्षीय पुत्र इद्दु आज सुबह अपने घर के बाहर बैठा था।

तभी अचानक आये पागल कुत्ते ने हमला कर उसको घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत डंडा लेकर दौड़े और कुत्ते से बृद्ध को मुक्त करा कर उसको इलाज के लिए सरांय खालिश स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!