उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के चौहान ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी सुखलाल का 35 वर्षीय पुत्र राम गोपाल जो थाना क्षेत्र में स्थित चौहान ढाबा में खाना बनाने का काम करता है। आज सुबह भोर पहर वह स्कूटी में सवार होकर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन उसकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे स्कूटी सवार राम गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन पर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे राम गोपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!