उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शाहबाज़पुर गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गया। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी प्रभु दीन का 18 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार व ललौली थाना क्षेत्र के कीर्ति खेडा गांव निवासी दिनेश का 13 वर्षीय पुत्र दिपक कुमार सोनकर दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे जब इनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन से उसकी भीड़ हो गई।

जिसमें दोनो घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी लालता प्रसाद व पायलट जितेंद्र सचान के साथ सन्तोष को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!