उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के भुंगापुर चौराहे के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव निवासी सूरज का 30 वर्षीय पुत्र धन केश जो बैनर और होल्डिंग लगने का काम करता है।

वह काम के शिलशिले से घर से निकला था जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के भुंगापुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!