G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ले में अपने घर की खुली छत पर सूखने के लिए कपड़े फैलाने गई किशोरी छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ला निवासी कामता प्रसाद की 13 वर्षीय पुत्री छवि अपने घर की खुली छत पर कपड़े सूखने के लिए फैलाने गई थी।

तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share