G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के शंकर नगर मोहल्ले में अज्ञात वाहन ई-रिक्शे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव निवासी ननकू का 21 वर्षीय पुत्र शिवम जो ई-रिक्शा चालक है वह अपने ई-रिक्शे पर सवारी लेकर खजुहा कस्बे आया था।

तभी वापस जाते समय जब उसका रिक्शा शंकर नगर मोहल्ले में पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसके रिक्शे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शा चालक शिवम गंभीर से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share