उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पमरौली गाँव में आज सुबह पति से लड़ने के बाद महिला ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पमरौली गांव निवासी बीरेन्द्र कुमार की 34 वर्षीय पत्नी रंजीता देवी सुबह लगभग 8 बजे घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पति बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर आज दोनो की बीच कहा सुनी हो गयी। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने घटना को अंजाम दे दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!