उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गाँव के समीप बीती रात बाइकों की भिडन्त में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी जगरूप सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अवकेश कुमार सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह अयाह गांव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिडन्त हो गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!