उत्तर प्रदेश फतेहपुर अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार ने बाढ़ राहत शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण किया के दौरान बेरीनारी, रामघाट के बाढ़ प्रभावितों से खागलबाबा बाढ़ राहत शिविर व जाड़े के पुरवा, पचघरा, नया खेड़ा व मल्हू खेड़ा के बाढ़ प्रभावितों से अभयपुर ग्राम पंचायत के महुआघाटी में मिलकर उनसे बाढ़ राहत कार्य के बारें में जानकारी ली जिस पर बाढ़ पीड़ित परिवारों द्वारा संतुष्टि व्यक्त करते हुए बाढ़ राहत कार्यों की सराहना की। उक्त के अतिरिक्त उनके द्वारा बिन्दकी फार्म, सदनहां, जाड़े का पुरवा, बेरीनारी व रामघाट गांव में जाकर बाढ़ का जायजा लिया गया।

जिसमें पाया गया कि बाढ़ का पानी आवासी क्षेत्र से निकल गया है। केवल गांव में कहीं-कहीं पर जल जमाव है और दल-दल बना हुआ है। तथा कीचड़ है। अधिकतम खेतों से पानी निकल गया है, जहां पर त्वरित क्षति का आंकलन किये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षक को आदेशित किया गया। साफ-सफाई व मच्छर तथा मक्खियों के रोकथाम हेतु एंटीलार्वा का छिड़कांव के निर्देश दिए जिला आपदा प्रबंधक श्री कृष्ण कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया की इसके अनुपालन में अनुपालन में देवमई प्रखण्ड व मलवा प्रखण्ड की टीम द्वारा सफाई कर्मियों के द्वारा खागलबाबा अस्थायी शिविर स्थल समेत अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों / मजरों में साफ-सफाई व एंटीलार्वा का छिडकांव किया जा रहा है।
इस अवसर पर तहसीलदार बिंदकी अचलेश सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!