G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में स्थित रसूलाबाद व सतनरैनी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर बृद्ध की।मौत हो गई। घटना की सुचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के बहुंवाँ गाँव निवासी स्व. शिव चरन की 65 वर्षीय पुत्र शारदा प्रसाद थरियांव थाना क्षेत्र में स्थित रसूलाबाद व सतनरैनी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना की सुचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक थरियांव थाना क्षेत्र टेकारी खुर्द गांव अपनी पुत्री की ससुराल दंगल देखने आया था। तभी वह शौचक्रिया के लिए रेलवे लाइन पर गया और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share