उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील डलमऊ मार्ग पावर हाउस के सामने 16 चक्का ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकरी के अनुसार थाना क्षेत्र के कैथपुरवा मजरे छेउका गाँव निवासी दुर्गा प्रसाद का 55 वर्षीय पुत्र मथुरा प्रसाद साइकिल पर सवार होकर घर से निकला था। तभी सात मील के समीप 16 चक्का ट्रेलर ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादशे की जानकारी उसके परीजनो को हुई तो सभी का रोरो कर बुरा हाल होता रहा। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्तम हाउस पहुंचे मृतक के परीजनो ने बताया खेत देखने गए थे वही से वापस घर लौटते समय हादशे में मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!