उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के बादलपुर गाँव में महिला ने संदिग्ध अवस्था मे जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकरीं हुई तो इलाज के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बादलपुर गाँव निवासी नीरज सिंह की 32 वर्षीय पत्नी पुष्पांजली देवी ने संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो इलाज के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस से मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया बहेनोई का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते बहनोई ने हमारी बहन को जहरीला पदार्थ खिला कर उसकी हत्या कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!