उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाने की पुलिस द्वारा अवैध विष्फोटक पदार्थ सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 किलो अवैध विष्फोटक पदार्थ व 01 कि0ग्रा0 अर्द्ध निर्मित पटाखा बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना खखरेरू पुलिस द्वारा आज दिनांक 17 सितंबर को आरोपी जुल्फेकार अली पुत्र मो0 सलीम निवासी ग्राम पौली थाना खखरेरु उम्र करीब 37 वर्ष को 02 कि0ग्रा0 अवैध विष्फोटक पदार्थ व एक कि0ग्रा0 अर्द्ध निर्मित पटाखा के सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0स0- 206/25 धारा 4/5 विष्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!