उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सेवा पर्व के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं *विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत–आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प @2047* पर आधारित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फतेहपुर द्वारा पं0 अटल बिहारी बाजपेयी पार्क में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित विशेष प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, अजीत पाल सिंह ने विधायक अयाह शाह, विकास गुप्ता, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में फीता काटकर शुभारंभ किया एवं चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी की सराहना की। आयोजित प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों उपलब्धियों, विकसित भारत की थीम पर आधारित चित्र प्रदर्शनी को जनपदवासियों ने देखा और सरकार की बहुआयामी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में रूपांतरित करने की परिकल्पना को सराहा और आम जनमानस के बीच में प्रदर्शनी एक आकर्षण का केन्द्र बनी। यह प्रदर्शनी आज 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 02 अक्तूबर तक चल रही है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक पोस्टरों के माध्यम से दी जा रही है।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी, इस विशेष प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी, युवा, किसान, महिलाएं सभी आकर योजनाओं की जानकारी ले सकते है एवं विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट हेतु अपने सुझाव क्यू आर कोड के माध्यम से दे सकते है। प्रदर्शनी में प्रत्येक कॉर्नर पर योजनाओं की जानकारी दी गई है। नागरिकगण प्रदर्शनी में आकर विकसित भारत बना नने की ओर अग्रसर भारत की जीवंत तस्वीर देख सकेंगे और निश्चित ही एक मजबूत प्रेरणा लेकर लौटेंगे। विशेष आकर्षण बना “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047” अभियान की स्टैंडी, जहाँ पर आगंतुकों ने विकसित उत्तर प्रदेश के लिए अपने सुझाव ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराए। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पनी फतेहपुर, विपिन राज कांवेंट इंग्लिश मीडियम के छात्र–छात्राओं के साथ बड़ी संख्या विद्यार्थी, नागरिक, युवा, महिलाओं, ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सराहा, साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना के बारे में आपस में चर्चा भी की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक डीआरडीए, ईओ सदर, सूचना अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
