उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक ने भाजपा के लोगों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल बांटे। भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने काली जी मंदिर पर कर पहुंचकर झाड़ू लगाकर सफाई किया। बिंदकी कस्बा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के लोगों ने अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को फल बांटे तथा कई स्थानों पर झाड़ू लगाकर सफाई किया। बिंदकी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह लगभग 8:00 बजे जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे उनके साथ भारतीय जनता पार्टी मंडल बिंदकी के अध्यक्ष पूरन सिंह बउआ तथा भाजपा नेता अंकित गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे। भाजपा विधायक ने मरीज को फल बांटे। और जल्द स्वस्थ होने की कामना किया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बिंदकी कस्बे के मोहल्ला जहानपुर स्थित मां काली जी देवी मंदिर परिसर में भाजपा के लोगों ने झाड़ू लगाकर सफाई किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्माभाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदकी पूरन सिंह बउआ, रन्नो गुप्ता, रचना हुसैन, अंकित गुप्ता, बृजेश मिश्रा, दिनेश तिवारी, अनिल ओमर, संगीता तिवारी, मंजू साहू, शशी पटेल, रजत गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, रामविलास विश्वकर्मा, अरविंद भारतीय, राजेंद्र कुमार शिवेंद्र सैनी सीटू गुप्ता सुल्तान सिंह आदि लोगरहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By