उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से मां बेटी झुलस गई। आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति भी जल गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाया गंभीर हालत में मां बेटी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बाबूपुर गांव में बुधवार की सुबह चंद्रपाल की पत्नी सरिता देवी उम्र 40 वर्ष अपने घर के अंदर गैस चूल्हे में खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके चलते सरिता देवी तथा उनकी 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका आग में झुलस गई। जिसके चलते हड़कंप मच गया मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों तथा घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर आग को बुझाया। तब तक हजारों रुपए की संपत्ति जल गई। मां बेटी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!