उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई मोहल्ला में बीती शाम मानसिक तनाव के चलते अधेड़ महिला ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे।में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अमरजई मोहल्ला निवासी स्व. प्रहलाद की 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी ने घर के अन्दर बीती शाम लगभग 6 बजे पंखे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पुत्र पंकज ने बताया कि वह काम से बाहर गया था। घर पर मां व छोटी बहन आंचल थी तभी मां ने घटना को अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!