G-FG6935EM07

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहनीपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी इंद्रपाल का 25 वर्षीय पुत्र सरवन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के सहनीपुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक सरवन गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share