G-FG6935EM07

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दम्पति सहित चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गांव निवासी भदई का 55 वर्षीय पुत्र दयाल गाँव निवासी राजेश का 33 वर्षीय पुत्र फूलचंद उसकी 30 वर्षीय पत्नी ननकी देवी और उसकी एक वर्षीय पुत्री नंदिनी सभी एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आए थे।

जब सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील के समीप पहुंचे तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक पर सवार दम्पति सहित सभी घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share