उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर गांव के समीप लिंक रोड पर बाइक की टक्कर से साइकिल पर सवार बृद्ध महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लहंगी गांव निवासी फकीर अली की 70 वर्षीय पत्नी झडुवाइन अपने पुत्र गोलू के साथ साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रही थी।

जब वह मुरादीपुर गांव के समीप लिंक रोड पर पहुंची तभी बाइक सवार ने साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल पर सवार झडुवाइन गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!