उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रोड हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे, तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चंदेल नगर मोहल्ला निवासी देव पाल की 42 वर्षीय पत्नी रंजना देवी परिजनों के साथ किसी काम से फतेहपुर जनपद आई थी। तभी वह रोड हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई तो महिला के साथ अस्पताल आए उसके परिजन महिला के शव को अपने साथ कानपुर जनपद लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!