उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गई महिला को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़ा काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी हरिश चन्द की 58 वर्षीय पत्नी छेददी देवी गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गई थी। तभी उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया।

कीड़ा काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया तो वही साथ आये परिजन मृतिका के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!