उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के आशापुर गांव के पंचायत भवन में शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित 200 लाभार्थियों को जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के हाथों राहत सामग्री दी गई। राहत सामग्री तीन गांव नया खेड़ा, मदारपुर तथा दरियापुर कटरी के लाभार्थियों को दी गई। इस मौके पर भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा की वह लगातार बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता में लगे हुए हैं इसके लिए उन्होंने 3 दिन पहले लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया था और बाढ़ पीड़ितों की अधिक से अधिक सहायता करने की मांग किया था। इस मौके पर प्रधान रामदास, प्रधान ओम नारायण, लेखपाल शुभम सिंह, भाजपा के बलवीर सिंह अरविंद पांडे भारत सिंह चौहान राम कुमार सिंह संतोष गुप्ता अंशु सिंह तथा नरसिंह बहादुर आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

