उत्तर प्रदेश फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी होरी लाल का 25 वर्षीय पुत्र अजय बाइक पर सवार होकर खागा कोतवाली क्षेत्र के टीकर गांव गया था।

वहां से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक अजय रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही साथ आए परिजन घायल को कानपुर न ले जाकर प्राइवेट एंबुलेंस से शहर के किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!