G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर जेसीबी ने चेचिस को टक्कर मार दिया। जिसमें चेचिस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रांत के अलवर जनपद के थाना बागड़ तिराहा क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी निवासी शीतल का 49 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र अलवर से चेचिस लेकर कोलकाता पहुंचाने जा रहा था। जब वह फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर पहुंचा तभी जेसीबी ने चेचिस को टक्कर मार दिया।

जिसमें राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में पीछे चल रहे दूसरे चेचिस चालक कुंदन के पुत्र राम भरोसी ने अपनी गाड़ी खड़ी कर फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में राजेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share