G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में युवक ने परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी गंगा राम प्रजापति के 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार प्रजापति को आज सुबह परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही साथ आए परिजन उसको अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share