उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव के समीप पैदल जा रहे राहगीर को ई-रिक्शे ने टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर घायल हो गया हादशे कि जानकारी उसके परिजनो को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी राम धीन का 28 वर्षीय पुत्र रामदेव गांव के समीप पैदल घर जा रहा था। तभी रास्ते से निकले ई-रिक्शे ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे राम देव घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंच कर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!