उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गाँव में मानसिक तनाव के चलते 45 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार बारा गांव निवासी रामखेलावन का पुत्र सुरेश लोधी ने शनिवार की शाम मानसिक तनाव के चलते घर के अन्दर फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने बताया कि धनतेरस के दिन उसकी भैंस खो गई थी तब से वह मानसिक तनाव में रहता था और कल शाम उसने घटना को अंजाम दे दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share