उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गढा गाँव में प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक ने पहले प्रेमिका से फोन पर बात किया और वीडीओं कालिंग करते हुये उसकी के सामने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से मृतक का मोबाइक कब्जे में लेकर युवती की तलाश में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार गढा गांव निवासी अर्जुन सोनकर का 20 वर्षीय पुत्र रवेन्द्र सोनकर का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनो के बीच कहा सुनी हो गयी। जिस पर रात लगभग 1 बजे रावेन्द्र ने अपनी प्रेमिका से पहले फोन बात किया और फिर वीडीओ कांलिग करते हुये फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पास पडे मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक द्वारा जिस युवती से बात कर रहा था। उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का चचेरा भाई नागेलाल सोनकर ने बताया कि वह किस युवती से बात करता था। इसके बारे में परिवार के किसी भी शख्स को कुछ नहीं मालूम, उसने बताया कि युवती के खिलाफ थाने में तहरीर देगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share