G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के लालपुर दरौटा गांव में किशोरी अपने घर में आराम कर रही थी। तभी उसको किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़ा काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालपुर दरौटा गांव निवासी गिरधारी लाल की 16 वर्षीय पुत्री अपने घर में लेटी आराम कर रही थी। तभी वहां उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया।

कीड़ा काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको फूँक झाड़ के लिए लेकर गए। फायदा न होने पर इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस की ईएमटी समीक्षा और पायलेट महेश के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share