G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव के समीप बाइक और साइकिल सवार की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर भाई बहन दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंच कर घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के जयचंदपुर गांव निवासी अजय पाल का 30 वर्षीय पुत्र ललित मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी अपने मामा शुख राम के घर आया था। बीती रात वह अपने मामा की 20 वर्षीय पुत्री कान्ति देवी को बाइक पर सवार कर नजदीक बाजार करने गया। तभी सौरा गाँव के समीप साइकिल सवार से टकराकर रोड पर गिर गया।

जिससे बाइक पर सवार भाई बहन दोनो घायल हो गए। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share