उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना क्षेत्र के जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर नहर पुल के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जाफरगंज कटरा नरैचा गाँव निवासी अमरनाथ उम्र 24 वर्ष तथा सुरेश उम्र 21 वर्ष दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के रावतपुर नहर पुल के समीप पहुंची तभी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By