उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर चौराहे के समीप दो बाइको की आपस में जोरदार भिडन्त हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्शपुर गाँव निवासी स्व. सूरज बली का 56 वर्षीय पुत्र गुरु प्रसाद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से निकला था।

तभी थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती सादाद गांव निवासी जियालाल का 24 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार बाइक पर सवार होकर सामने से आ गया। जिससे दोनों बाइको की जोरदार भिडन्त हो गई। और दोनों बाइक चालक घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे 102 एम्बुलेन्स के ईएमटी हरी राम और पायलेट नवनीत यादव ने दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!