G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।सदर अस्पताल में रोड हादसे में घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए परिजनों द्वारा पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के मार्का थाना क्षेत्र के कलाना गांव निवासी वैध सिंह का 45 वर्षीय पुत्र मुकेश सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के करौली गांव की मोड पर पहुंची तभी

आगे चल रहे बाइक सवार ने अचानक बाइक मोड़ दिया। जिससे पीछे चल रहा बाइक सवार मुकेश उसकी बाइक से टकराकर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको अपने वाहन से इलाज के लिए फतेहपुर जिला स्थान पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share