Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में मोबाइल चलाने को लेकर भाई बहन के बीच झगड़ा हो गया। बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन को मारपीट दिया जिससे वह अचेत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी मुकेश के 20 वर्षीय पुत्र अंकित का अपनी 18 वर्षीय बहन अंकिता से मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो गया। अंकित ने अपनी बहन को मारपीट दिया जिससे अंकिता अचेत हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने अचेत अवस्था में युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ में अस्पताल पहुंची अंकिता की मां आशा देवी ने बताया की भाई बहन ने मोबाइल चलाने को लेकर आपस में लड़ गए भाई ने अपनी बहन को मारपीट दिया जिससे वह अचेत हो गई तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By