G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के लखीमपुर गांव निवासी घसीटे पुत्र सिद्धलाल (55) किसी काम से जा रहा था। जब वह थरियांव कस्बा के समीप नेशनल हाईवे पार करने लगा तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share