G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में उनका इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव निवासी राम राम कुंवर का 35 वर्षीय पुत्र रामबाबू अपनी 32 वर्षीय पत्नी श्याम कली के साथ राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव निवासी जगमोहन के 27 वर्षीय पुत्र अपने रिस्तेदार विकास पाल के घर आया था।

आज सुबह विकास पाल रामबाबू और उसकी पत्नी श्याम कली को अपनी बाइक पर सवार कर उसके घर छोड़ने जा रहा था। जब बाइक असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दम्पति सहित तीनों घायल हो गए।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share