Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर चौराहा पर स्थित दुर्गा पाण्डाल में मां दुर्गा के दर्शन करने आये युवक करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद पत्नी व बच्चो सहित परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के सवंत गावं निवासी राजबहादुर का 37 वर्षीय पुत्र रवि अपनी पत्नी रेखा व बच्चों के साथ दशहरे के पर्व पर शहर के पटेल नगर चौराहा पर स्थित दुर्गा पाण्डाल मां के दर्शन करने को आया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वहां हड़कंम मच गया। तत्काल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी के रो-रोकर बुरा हाल रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By