G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के लंका रोड मोहल्ले में लोहे का बिजली का खम्बा नीचे से टूटकर गिरने से घर के बाहर मौजूद महिला खम्बे की चपेट में आकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए परिजन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लंका रोड मोहल्ला निवासी जाहिद की 35 वर्षीय पत्नी रुखशार घर के बाहर बैठी थी

तभी घर के बाहर लगा बिजली का लोहे का खंभा टूट कर गिरा जिससे घर के बाहर मौजूद रुखशार खंबे की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share