उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्रा को एक दिन का सदर एसडीएम बनाया गया। एक दिन एसडीएम बनी मेधावी ने तहसील परिसर में आए फरियादियों की फरियाद सुनी और राजस्व से जुड़े दो मामलों को मौके पर निस्तारित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

आपको बता दें कि शहर क्षेत्र के सिविल लाइन की रहने वाली मेधावी जीजीआईसी की कक्षा 12 वीं की छात्रा है और जन्म से पहले से उसके सिर से पिता का साया उठ गया था और मां और उसकी बड़ी बहन के संघर्ष के बाद मेधावी अब तक की शिक्षा ग्रहण कर पाई है और उसका सपना है कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। मेधावी की बहन कोचिंग चलाकर पूरे घर का भरण पोषण कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share