उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के समीप बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छोटेलालपुर सरकंडी गाँव निवासी हीरा लाल का 31 वर्षीय पुत्र बीर बहादुर बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बिंदकी कस्बे आया था।

तभी कस्बे के समीप दूसरा बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बीर बहादुर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर में प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!