उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन के बाद गंगा नहाते समय युवक गहरे पानी में डूब गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की सहायता से युवक को तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सरांय मीनह शाह गांव निवासी स्वर्गीय गुलाब चंद का 22 वर्षीय पुत्र राज के पिता का स्वर्गवास बचपन में ही हो गया था। उसकी परवरिश सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले में उसकी माँ माया देवी ने अपने मायके में रहकर मेहनत मजदूरी कर किया। आज मसवानी मोहल्ले से मूर्ति विसर्जन में वह मोहल्ले वालों के साथ हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट गया था। तभी गंगा नदी में नहाते समय वह गहरे पानी मे चले जाने से डूब गया साथियों ने काफी देर तलाश किया सफलता न मिलने पर स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दिया। पुलिस गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश में लगी हुई है। खबर लिखे जाने तक युवक का कुछ पता नही चल सका था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!