उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की।बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार सुशील अवस्थी निर्भीक व्यक्तित्व के धनी थे। अपने पत्रकारिता के दौरान कभी उन्होंने झुकना नहीं सीखा। उनको हमेशा हमेशा याद रखा जाएगा। यह बात पत्रकार रहे सुशील अवस्थी के पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने कहा। कहां गया कि सुशील काफी समय तक प्रेस क्लब बिंदकी के अध्यक्ष रहे। पत्रकार सुशील अवस्थी को एक सादगी पूर्ण सभा में स्थानीय पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निर्भीक लेखनी को सराहा गया। सुशील अवस्थी का आज के ही दिन निधन हुआ था। उनके पुत्र उपेंद्र अवस्थी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने जहां सुशील अवस्थी की जीवन यात्रा, उनके जुझारू लेखन, नेतृत्व क्षमता, और स्पष्ट वादिता पर प्रकाश डाला वही उनके निधन को पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया। इस मौके पर जिला पत्रकार संघ फतेहपुर की सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह बबलू को भी श्रद्धांजलि दी गई जिनकी दो दिन पहले करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। पत्रकारों ने सुशील अवस्थी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपेंद्र अवस्थी, रविंद्र त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी, घनश्याम शुक्ला, अखिलेश उमराव, बुद्ध सागर शुक्ला, रवींद्र शुक्ला, सत्य नारायण सिंह बबलू, राजेश वर्मा, आनंद शुक्ला अमित कुमार देव, राहुल आंधी, राजू उमराव, सत्येंद्र दीक्षित, विपिन पटेल, प्रमोद कश्यप, सूरज बली विश्वकर्मा, राम किशन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share