Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव के समीप बाइक सवार गाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी देशराज का 22 वर्षीय पुत्र महेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी अचानक उसकी बाइक के सामने गया आ गई और बाइक गाय से टकरा कर रोड पर गिर गई। जिसमे बाइक चालक महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By