उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पोजेपुर गाँव मे मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय युवक बिजलीं के करंट की चपेट में आ गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया , जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जनपद के मौली थाना क्षेत्र के घोरहाट निवासी जनार्धन का 20 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ जहांनाबाद थाना क्षेत्र के पोजेपुर गांव अपनी बहन के घर आया था। तभी मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। तुरंत उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक की बहन अमृता ने बताया कि भाई घर मे आय था। अपना मोबाइल चार्जिंग करने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया हम लोग उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी लेकर गए वहां डॉक्टर ने मृत घोषित् कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share