उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक दिन पहले शुक्रवार की सुबह लगभग 6:00 बजे दरियापुर गांव की 20 वर्षीय युवती खुशी दीक्षित पुत्री बब्बू दीक्षित शौच क्रिया के लिए नहर की ओर गई थी। तभी गांव के सामने नहर में वह डूब गई। उसका लोटा नहर किनारे रखा हुआ था। मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन तथा फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद से लगातार खोजबीन जारी थी। इसी क्रम में शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे युवती के डूबने वाले स्थान से लगभग 200 मीटर दूर नहर पुल की ओर युवती का शव मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया परिजन रो-रो कर बेहाल होता रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि मृतक युवती के पिता ने बताया था कि उनकी पुत्री को कभी-कभी मिर्गी का दौड़ा आता है। इसीलिए नहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई थी और 24 घंटे बाद शव नहर के अंदर मिला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!