Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के मलवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में महिला अपने घर के अंदर घरेलू काम कर रही थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी अजय कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सोनम देवी आज दोपहर में अपने घर में घरेलू काम कर रही थी।

तभी वही छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By